spot_img

Faridabad : इंटरनेट बंद होने से डिजिटल पेमेंट पर लगा ब्रेक

खाली बैठे हैं दुकानदार नहीं दिखाई दे रहे ग्राहक

फरीदाबाद : नूंह में हुए दंगे का असर अब पड़ोसी जिलों में देखने को मिल रहा है। यहां सरकार व प्रशासन द्वारा इंटरनेट सेवा बंद किए जाने से शहर के बाजारों में लेन-देन पर ब्रेक सा लग गया है। पिछले तीन दिनों से लोग इंटरनेट बंद होने की वजह से परेशानियों से जूझ रहे है।

लोगों को अब डिजिटल पेमेंट करने की आदत हो चुकी है, हर जगह फोन पे और पेटीएम जैसी सुविधाओं के माध्यम से ही 70 प्रतिशत खरीदारी होती है लेकिन इंटरनेट पर पाबंदी लगने के चलते दुकानदार हैरान-परेशान हैं वही खरीदारी करने वाले ग्राहक भी खरीदारी करने में असमर्थ दिखाई दे रहे हैं, नतीजतन बाजारों से रौनक गायब हो चुकी है और दुकानदार खाली बैठे हैं । दुकानदारों ने बताया कि मेवात में भडक़े दंगों ने पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है और बाजारों से रौनक गायब हो गई है। उन्होंने बताया कि हर कोई डिजिटल पेमेंट करना चाहता है लेकिन नेट नहीं चलने के चलते संभव नहीं हो पा रहा। दुकानदारों का कहना था कि पहले 2 दिन के लिए फरीदाबाद में नेट बंद किया गया था लेकिन अब 3 दिन और बढ़ा दिया गया है, जिसके चलते सारा दिन खाली बैठकर अपने घर लौट जाते हैं और उन्हें भारी नुकसान हो रहा है।

नितेश गर्ग, लवली कालड़ा, किशोर आदि दुकानदारों का कहना था कि ज्यादातर लोग पेटीएम जैसे माध्यम से खरीदारी करते थे और अब लोगों को जेब में कैश रखने की आदत भी छूट चुकी है जिसके चलते खरीददार बाजारों से गायब हो गए हैं। खरीददार सन्नी ने बताया कि डिजिटल पेमेंट की आदत हो चुकी है और नेट नहीं चलने के चलते वह किसी किशन की भी खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं जिसके चलते उन्हें बहुत दिक्कत हो रही है। हालांकि गुुरुवार को दोपहर बाद इंटरनेट सेवा को शुरू कर दिया गया है, लेकिन यह कब तक जारी रहेगी, यह आगे ही पता चल पाएगा।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles