spot_img

Narayanpur : अंधे कत्ल के प्रकरण में शामिल दो आरोपित गिरफ्तार

नारायणपुर : जिले के थाना ओरछा अंतर्गत ग्राम रायनार में 30 जुलाई को हुए अंधे कत्ल के प्रकरण में शामिल दो आरोपितों कोसा राम दुग्गा एवं लखमू राम दुग्गा दोनों निवासी रायनार को गिरफ्तार किया है। हत्या के आरोपितों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार टंगिया बरामद कर थाना ओरछा में कार्रवाई उपरांत आज गुरुवार को न्यायिक रिमांड में न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

थाना ओरछा पुलिस के अनुसार 30 जुलाई को ग्राम रायनार में भोलाराम मण्डावी (बोलो) की अज्ञात आरोपितों द्वारा धारदार हथियार से हमला कर हत्या किया गया था। घटना पर मृतक के परिजन की रिपोर्ट पर थाना ओरछा में हत्या (धारा 302, 34 भादवि के तहत) का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया। मामले में पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) छोटेडोंगर, अभिषेक पैकरा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी ओरछा उत्तम गावड़े के नेतृत्व में टीम गठित कर प्रकरण की विवेचना की गई। मामले में मुखबिरों के माध्यम से दो संदेहियों की पहचान सुनिश्चित की गई, जिसके बाद कोसा राम दुग्गा एवं लखमू राम दुग्गा दोनों निवासी रायनार को पकड़ा गया, जिनसे पूछताछ पर अपनी पुरानी रंजिश एवं विवाद के कारण योजनाबद्ध तरीके से 30 जुलाई को भोलाराम उर्फ बोलो की ग्राम रायनार में भादू राम के घर के पास धारदार टंगिया से मारकर हत्या करना स्वीकार किया गया है।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles