spot_img

Varanasi : चुनावों में लागू हो 33% महिला आरक्षण: सपा सांसद

Varanasi: 33% Reservation for Women Must Be Implemented in Elections: SP MP

वाराणसी : (Varanasi) समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद वीरेंद्र सिंह (Virendra Singh, a senior leader and Member of Parliament from the Samajwadi Party) ने केंद्र सरकार से 2027 और 2029 के चुनावों में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक 2023 में संसद से सर्वसम्मति से पारित हो चुका है, इसलिए अब इसे लागू करने में देरी नहीं होनी चाहिए।

वाराणसी में रविवार को पत्रकारों से बातचीत में वीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा के इशारे पर महिला आरक्षण को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने देश और विशेष रूप से चंदौली की महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वे तथ्यों को समझें और किसी भ्रामक प्रचार के झांसे में न आएं।

यदि 2023 में बिल पास हुआ है…
सपा सांसद ने कहा कि यदि महिला आरक्षण बिल 2023 में पारित हुआ है, तो सरकार को 2027 के विधानसभा और 2029 के लोकसभा चुनाव (2027 Assembly elections and the 2029 Lok Sabha elections) में इसे लागू करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी समेत पूरा विपक्ष 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के समर्थन में खड़ा है और इसे सर्वसम्मति से स्वीकार करेगा।

वीरेंद्र सिंह ने कहा कि महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए आरक्षण का प्रभावी क्रियान्वयन जरूरी है और अब सरकार को इस दिशा में स्पष्ट समयसीमा तय करनी चाहिए।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles