spot_img

Begusarai : दो सुपारी किलर अपराधी गिरफ्तार, संजीव सहनी हत्याकांड का भी हुआ खुलासा

बेगूसराय : पुलिस ने मंझौल सहायक थाना क्षेत्र हुए कपड़ा दुकानदार संजीव कुमार सहनी हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। हत्याकांड में संलिप्त दो सुपारी किलर को पिस्तौल, गोली एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी एसपी योगेन्द्र कुमार ने दी। एसपी ने बताया कि पूर्व में आपस में मारपीट की घटना को लेकर निजी दुश्मनी के कारण मंझौल निवासी दर्शन कुमार उर्फ डोंगा एवं राहुल कुमार उर्फ गोनू ने रेडीमेड कपड़ा दुकानदार संजीव कुमार सहनी को 23 मई की रात रॉड एवं गोली मार कर घायल कर सिउरी कोठी बांध के पास फेंक दिया, जिसकी मौत 27 मई को हो गई।

घटना को गंभीरता से लेते हुए कांड के उद्भेदन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए मंझौल डीएसपी श्याम किशोर रंजन के नेतृत्व में सहायक थानाध्यक्ष अजीत कुमार, जियाउद्दीन खान, शिवमूर्त्ति सिंह, सशस्त्र बल एवं जिला आसूचना इकाई की टीम बनाई गई। टीम लगातार अनुसंधान कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि मंझौल निवासी दर्शन कुमार उर्फ डोंगा एवं राहुल कुमार उर्फ गोनू एक हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी गवाह की हत्या करने वाला है।

सूचना मिलते ही डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया तो उसने स्वीकार किया कि हत्या मामले की एक प्रत्यक्षदर्शी गवाह की हत्या करने की पांच लाख में सुपारी मिली है। पूछताछ के दौरान ही दोनों ने संजीव कुमार सहनी की भी हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस की कार्रवाई से ना केवल एक हत्याकांड का उद्भेदन हो गया। बल्कि दूसरे हत्याकांड के गवाह की भी जान बच गई।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles