spot_img

Palamu : पलामू में 15 लाख के इनामी नीतेश के दस्ता के साथ पुलिस की मुठभेड़

पलामू : (Palamu) प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का सफाया करने के लिए अभियान तेज किया गया है। टॉप कमांडरों को विशेष रूप से टारगेट किया जा रहा है।

इसी क्रम में पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में 15 लाख के इनामी नक्सली कमांडर नितेश यादव के दस्ते की मौजूदगी होने पर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। पुलिस को देखते ही नक्सलियों की ओर से गोलीबारी शुरू कर दी गई। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने एवं एक को गोली लगने की सूचना है। गिरफ्तारी और डेड बॉडी बरामद करने के लिए पुलिस सर्च अभियान चला रही है। रात हो जाने के कारण अभियान में बाधा आ रहा है। मुठभेड़ सोमवार शाम हुई।
जानकारी के अनुसार घटना हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के सिलदी खुरा के पास नैया जंगल में हुई। मुठभेड़ में इनामी माओवादी नितेश के अलावा 5-6 नक्सली शामिल थे। पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल हुए।

उल्लेखनीय है कि रविवार रात से लेकर सोमवार सुबह तक लातेहार जिले में माओवादी नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया गया जिसमें 5 लाख के इनामी मनीष यादव मुठभेड़ में मारा गया , जबकि 10 लाख के इनामी कुंदन खरवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पलामू जिले में माओवादियों का एकमात्र नितेश यादव का दस्ता बच गया है। मुठभेड़ पुलिस का नेतृत्व पलामू के अपर पुलिस अधीक्षक अभियान राकेश कुमार कर रहे थे। उनके साथ हुसैनाबाद के एसडीपीओ एस मोहम्मद याकूब और जगुआर की टीम शामिल थी।

Explore our articles