spot_img

Palamu : सामान में छूट मिलने का झांसा देकर सात लाख की ठगी

पलामू : जिले के हरिहरगंज शहर के मेन रोड़ स्थित होटल आरबी पैलेस में बुधवार को सामान खरीददारी करने पर छुट मिलने का झांसा देकर अमीरचंद गुप्ता से सात लाख रुपए की ठगी होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवक गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना के पाल्हे कला गांव का निवासी है। इस संबंध में हरिहरगंज थाना में गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है।

पीड़ित व्यक्ति ने कहा है कि विगत 10 अक्टूबर को सिरियाटोंगर स्थित उसके गुप्ता लाइन होटल में एक व्यक्ति आया। उसने अपना नाम मनोज सिंह चंदौली उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताते हुए एक बिजनेस करने की बात कही, जिससे किसी भी सामान की खरीददारी करने पर 10 से 20 प्रतिशत छूट मिलेगा। इसके बाद वह व्यक्ति अपना मोबाइल नंबर 8797226814 से लगातार उक्त बिजनेस शुरू करने के लिए प्रेरित करता रहा। साथ ही कहा कि 7 लाख रुपए से बिजनेस शुरू होगा, रुपए सिर्फ दिखलाना है। उसे तुरंत वापस कर दिया जाएगा।

उसके इस झांसा में आकर आस-पास के लोगों से मांग कर सात लाख रुपए का इंतजाम कर व्यक्ति के कहे अनुसार छतरपुर आया। पुनः फोन कर उसने हरिहरगंज बुलाया तथा आरबी पैलेस होटल में मीटिंग होने की बात कही। जहां पहुंचने पर उसे धोखाधड़ी कर सात लाख रुपए के बदले कागज का बंडल अखबार में लपेट कर दे दिया। साथ ही अपने किसी साहब को लेकर आने की बात कह वह व्यक्ति अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक से फरार हो गया।

Explore our articles