spot_img

Ghaziabad : देश को रैपिडएक्स ट्रैन का तोहफा देंगे प्रधानमंत्री मोदी, सभी तैयारियां पूरी

गाजियाबाद : भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने गुरुवार को कहा कि

रैपिडएक्स ट्रैन के उदघाटन के अवसर पर आयोजित जनसभा इतिहास होगी। पार्टी संगठन ने सभा को लेकर।सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

भाजपा कार्यालय पर एक प्रेस कांफ्रेंस में सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा कि 20 अक्टूबर को गाजियाबाद में प्रधानमंत्री के द्वारा यहां की जनता को इस सदी की सबसे बड़ी सौगात देश की पहली रैपिड रेल उपहार स्वरूप दी जा रही है। जिसका उद्घाटन वह स्वयं गाजियाबाद में करेंगे। ये यहां के वासियों के बड़े सौभाग्य की बात है।जिसकी गवाही निश्चित रूप से यहां की जनता उनके संबोधन को सुनने के लिए जनसभा में पहुंचकर देने वाली है। गाजियाबाद में पीएम मोदी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा संगठन ने ग्राउंड जीरो तक कार्य कर लिया है। जिसकी पुष्टि मैंने स्वयं यहां आकर की है।

उन्होंने कहा कि 2014 से लेकर अनवरत अभी तक केंद्र सरकार के द्वारा विकास के पहिए की रफ्तार लगातार पीएम मोदी के नेतृत्व में बढ़ती जा रही है। विकास के पहिए को और गति प्रदान करने के लिए फिर एक बार मोदी सरकार को चरितार्थ करना है और विजय मिशन 2024 में पुनः देश की बागडोर मोदी के हाथों में सौंपनी है।

यह बिल्कुल सत्य है भाजपा संगठन के अलावा आम जनमानस में विकास पुरुष मोदी को देखने और सुनने की प्रबल इच्छा है वह स्वयं पीएम मोदी को सुनने के लिए वसुंधरा सेक्टर 8 के मैदान में समय से पूर्व पहुंचने के लिए व्याकुल है।

उन्होंने बताया पीएम मोदी का गाजियाबाद में लगभग दो घंटे का कार्यक्रम है। अपने तय कार्यक्रम के अनुसार हिंडन एयरबेस पर पीएम मोदी उतरकर सीधे साहिबाबाद स्टेशन पहुंचेंगे वहां स्टेशन पर रेल यात्रा टिकट लेकर रैपिड रेल में सफर का शुभारंभ करेंगे।

पीएम मोदी की अगुआई पर सीएम योगी, राज्यपाल आनंदी बेन, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह,प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जनरल वीके सिंह,प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंशी, प्रभारी मंत्री असीम अरुण, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया,महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा,जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान,जिलाध्यक्ष हापुड़, मेरठ आदि महत्त्वपूर्ण लोग रहेंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश महामंत्री एवं पश्चिम क्षेत्र के प्रभारी सुभाष यदुवंशी, प्रदेश मंत्री एवं महानगर प्रभारी अमित वाल्मीकि, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, गोपाल अग्रवाल बॉबी त्यागी सुशील गौतम प्रदीप चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Explore our articles