Home crime news Palamu : भवनाथपुर के ब्लॉक कॉर्डिनेटर सिराज अहमद हत्याकांड में 24 घंटे...

Palamu : भवनाथपुर के ब्लॉक कॉर्डिनेटर सिराज अहमद हत्याकांड में 24 घंटे बाद मामला दर्ज

0
292

पलामू : पलामू प्रमंडल के गढ़वा जिले के भवनाथपुर के ब्लॉक कॉर्डिनेटर सिराज अहमद की हुई हत्या मामले में मृतक के भाई इसरार अंसारी ने घटना के 24 घंटे बाद नगर ऊंटारी थाने में एफआईआर दर्ज करायी है. इसरार अंसारी ने थाने को दिये आवेदन में आरोप लगाया है कि सिराज की पत्नी सिम्मी बानो, ससुर नजीबुल्लाह अंसारी, सास बेबी खातून, भाई टीपू सुल्तान, सुलेमान अंसारी और इमरान अंसारी ने मिलकर षडयंत्र के तहत सिराज की हत्या की है.

आवेदन में कहा है कि 2020 के बाद सिराज की पत्नी का व्यवहार गलत होने लगा. इस बीच सिराज के ससुराल वालों ने घर पर आकर सिराज के साथ मारपीट करते हुए उसकी पत्नी सिम्मी बानो को अपने घर ले गये. साथ ही दहेज में दिये स्विफ्ट कार भी साथ ले गये. इसके बाद सिराज के ससुराल वालों ने इस बीच कई बार सिराज के साथ मारपीट की, जिसकी प्राथमिकी न्यायालय में दर्ज करायी गई.

उसने आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व भी सिराज ने घर पर अपने सभी लोगों से पत्नी और उसके ससुराल वालों पर हत्या कराने की आशंका जतायी थी. उसने कहा था कि भवनाथपुर जाने के दौरान कई बार ससुराल वाले हत्या करने की नियत से पीछा करते हैं. पुलिस से भाई ने न्याय की गुहार लगाई है.

कोर्ट में तलाक का चल रहा था मामला

सिराज अहमद की शादी मुस्लिम रीति रिवाज से गढ़वा थाना क्षेत्र के फरठीया गांव के नजीबुल्लाह अंसारी की पुत्री सिम्मी बानो के साथ 23 अक्टूबर, 2019 को हुई थी. शादी के एक साल बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था. मामला तलाक तक पहुंच गया. गढ़वा के फैमिली कोर्ट में तलाक का मामला भी चल रहा था.

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के तुलसीदामर घाटी में घात लगाये अज्ञात अपराधियों ने गाड़ी रोककर सिराज की गोली मारकर हत्या कर दी थी. वह ऑफिस बंद हो जाने के बाद बाईक से अपने घर गढ़वा जा रहे थे.