उरई:(Orai) राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई (Government Medical College Orai) में आने वाले मरीज अब अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर आसानी से अपना पंजीयन कर सकेंगे। इसके लिए मेडिकल कॉलेज की तरफ से क्यूआर कोड व्यवस्था को लागू किया गया है। इसमें किसी भी हेल्थ ऐप के जरिए क्यूआर कोड को स्कैन कर अपनी जानकारी को साझा करने के बाद पंजीयन करा सकेंगे।
मेडिकल कॉलेज में इन दिनों मरीजों की संख्या में भी काफी इजाफा हो रहा है। इन दोनों मेडिकल कॉलेज में लंबी-लंबी कतारे देखने को मिल रही है इसी भीड़ से छुटकारा दिलाने के लिए मेडिकल कॉलेज की तरफ से इस क्यूआर व्यवस्था को लागू किया गया है। इसके लिए परिसर के अंदर साइन बोर्ड लगाए गए हैं जिससे जरिए मरीज आसानी से क्यूआर कोड को स्कैन कर अपना पंजीयन कर सकते हैं और कम समय में डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं।
वहीं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कॉलेज परिसर के भीतर 6 हैंडी लगवाई गई हैं ताकि आने जाने वाले मरीजों को साफ तौर पर नजर आए। इसके लिए कुछ स्टाफ को लगाया गया है जो मरीजों की सहायता करेंगे किसी भी हेल्थ ऐप के जरिए स्कैन कर मरीज को टोकन मिल जाएगा और उनका केस भी उसी में स्टोर रहेगा। इस सुविधा से मरीज और डॉक्टर दोनों को लाभ मिलेगा और मरीज को लंबी लाइन से भी निजात मिलेगी।


