spot_img

New Delhi : कांग्रेस शासित राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर मूकदर्शक क्यों बना विपक्षः अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली: (New Delhi) केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को कहा कि सरकार मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई अभद्रता के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है लेकिन विपक्ष इसपर राजनीति करना चाहता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष महिला और महिला के बीच अंतर क्यों कर रहा है। कांग्रेस शासित राज्यों में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों पर विपक्ष मूकदर्शक क्यों बना हुआ है।

संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत में केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कड़े शब्दों में मणिपुर घटना की निंदा की है और कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मणिपुर, छत्तीसगढ़ और राजस्थान या किसी अन्य राज्य में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।ठाकुर ने कहा कि सरकार संसद में मणिपुर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है लेकिन विपक्ष मुद्दे पर केवल राजनीति करना चाहता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि गैर एनडीए शासित राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराध हो रहे हैं। अकेले राजस्थान में देशभर के 22 प्रतिशत बलात्कार के मामले दर्ज होते हैं। विपक्ष कांग्रेस शासित राज्यों में हो रहे अपराधों पर मूकदर्शक क्यों बना हुआ है।

Explore our articles