spot_img

New Delhi: दिल्ली विधानसभा में हंगामा; अध्यक्ष ने भाजपा के तीन विधायकों को बाहर जाने का आदेश दिया

New Delhi

नयी दिल्ली:(New Delhi) दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार को हंगामे के साथ शुरू हुआ और सदन में उपराज्यपाल वी के सक्सेना के संबोधन के दौरान सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायकों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की।

भाजपा विधायकों ने अब रद्द की जा चुकी दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की। वहीं, ‘आप’ विधायकों ने उपराज्यपाल का संबोधन शुरू होते ही भाजपा के खिलाफ नारे लगाए।

हंगामे के चलते विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने मार्शलों को भाजपा के तीन विधायकों को सदन से बाहर ले जाने का आदेश दिया। इसके बाद उपराज्यपाल का संबोधन दोबारा शुरू हुआ।

New Delhi : व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव (India-Nepal Trade Festival) का दूसरा संस्करण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधाानी नई दिल्ली (national capital, New Delhi)...

Explore our articles