नई दिल्ली : (New Delhi) आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह (Aam Aadmi Party leader Sanjay Singh) ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर कहा कि जब से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आए हैं तब से लगातार उन पर हमले का प्रयास हो रहा है।सिंह ने पटेल नगर और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर एक शख्स द्वारा लिखी गई धमकियों की तस्वीरें मीडिया में दिखाते हुए कहा कि ये अंकित गोयल नाम के शख्स द्वारा लिखी गई धमकी है। इस व्यक्ति द्वारा लिखी गई भाषा ठीक वही है, जो भाजपा बोलती है। देश की राजधानी दिल्ली में पटेल नगर और राजीव चौक मेट्रो के अंदर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खुलेआम धमकी लिखी जा रही है।
संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पर पहले भी हमले होते रहे हैं। मैं साफ तौर पर शासन-प्रशासन, चुनाव आयोग और सबको बताना चाहता हूं कि जो भी हमला अरविंद केजरीवाल पर करने की तैयारी है, अगर ऐसा कुछ भी होता है तो इसके लिए सीधे-सीधे भाजपा जिम्मेदार होंगे। हम कोई भी बात बेबुनियाद और हवा में नहीं करते हैं। अरविंद केजरीवाल को 23 दिन तक जेल में इंसुलिन नहीं दिया गया, तो हम न्यायालय गए और कोर्ट के आदेश के बाद उनकी जान बच पाई। वरना जेल में भी एक बड़ा षड़यंत्र हो रहा था।


