New Delhi : टॉप 10 की 4 कंपनियों का मार्केट कैप 95 हजार करोड़ से अधिक बढ़ा

0
102

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू शेयर बाजार (domestic stock market) में पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण बीएसई की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में से 4 के मार्केट कैप में 95 हजार करोड़ रुपये से अधिक की उछाल दर्ज की गई। इनमें सबसे अधिक फायदे में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। दूसरी ओर टॉप 10 कंपनियों में से 6 कंपनियों के मार्केट कैप में 91 हजार करोड़ रुपये से अधिक की गिरावट आ गई।

पिछले सप्ताह के कारोबार के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) (SBI) और भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India) (LIC) के मार्केट कैप में 95,447.38 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई। वहीं एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में 91,685.94 करोड़ रुपये की कमी हो गई।

27 से 31 अक्टूबर के बीच हुए कारोबार के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 47,431.32 करोड़ रुपये की उछाल के साथ 20,11,602.06 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। इसी तरह भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) (SBI) का मार्केट कैप 30,091.82 करोड़ रुपये बढ़ कर 8,64,908.87 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा भारती एयरटेल का मार्केट कैप 14,540.37 करोड़ रुपये उछल कर 11,71,554.56 करोड़ रुपये के स्तर पर और भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India’s) (LIC) का मार्केट कैप 3,383.87 करोड़ रुपये बढ़ कर 5,65,897.54 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।

दूसरी ओर, बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 29,090.12 करोड़ रुपये की कमी के साथ 6,48,756.24 करोड़ रुपये के स्तर तक गिर गया। इसी तरह आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 21,618.90 करोड़ रुपये फिसल कर 9,61,127.86 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा इंफोसिस का मार्केट कैप 17,822.38 करोड़ रुपये लुढ़क कर 6,15,890 करोड़ रुपये के स्तर पर, तरह हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 11,924.17 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 5,79,561.93 करोड़ रुपये के स्तर पर, एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 9,547.96 करोड़ रुपये घट कर 15,18,679.14 करोड़ रुपये के स्तर पर और टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) (TCS) का मार्केट कैप 1,682.41 करोड़ रुपये कम होकर 11,06,338.80 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज 20,11,602.06 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) के साथ देश की सबसे अधिक मार्केट कैप वाली कंपनी रही। इसके बाद एचडीएफसी बैंक (कुल मार्केट कैप 15,18,679.14 करोड़ रुपये), भारती एयरटेल (कुल मार्केट कैप 11,71,554.56 करोड़ रुपये), टीसीएस (कुल मार्केट कैप 11,06,338.80 करोड़ रुपये), आईसीआईसीआई बैंक (कुल मार्केट कैप 9,61,127.86 करोड़ रुपये), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (कुल मार्केट कैप 8,64,908.87 करोड़ रुपये), बजाज फाइनेंस (कुल मार्केट कैप 6,48,756.24 करोड़ रुपये) इंफोसिस (कुल मार्केट कैप 6,15,890 करोड़ रुपये), हिंदुस्तान यूनिलीवर (कुल मार्केट कैप 5,79,561.93 करोड़ रुपये) और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) (कुल मार्केट कैप 5,65,897.54 करोड़ रुपये) के नाम सबसे मूल्यवान टॉप 10 कंपनियों के लिस्ट में दूसरे से दसवें स्थान पर बने रहे।