spot_img

New Delhi : देश का विदेशी मुद्रा भंडार 6.99 अरब डॉलर बढ़कर 692.72 अरब डॉलर पर पहुंचा

नई दिल्ली : (new delhi)अर्थव्‍यवस्‍था के मोर्चे पर अच्‍छी खबर है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 23 मई को समाप्त हफ्ते में 6.99 अरब डॉलर बढ़ कर 692.72 अरब डॉलर के स्‍तर पर पहुंच गया है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि 23 मई को समाप्त हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 6.99 अरब डॉलर बढ़ कर 692.72 अरब डॉलर रहा है। इससे पिछले हफ्ते देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.89 अरब डॉलर घट कर 685.73 अरब डॉलर रह गया था।
रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक 23 मई को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां 45.16 लाख डॉलर बढ़ कर 586.17 अरब डॉलर हो गईं। स्वर्ण भंडार का मूल्य 2.37 अरब डॉलर बढ़ कर 83.58 अरब डॉलर हो गया।

इसके अलावा विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 8.1 करोड़ डॉलर बढ़ कर 18.57 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार भी तीन करोड़ डॉलर बढ़ कर 4.40 अरब डॉलर हो गया।
उल्‍लेखनीय है कि सितंबर, 2024 के अंत में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 704.88 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

Explore our articles