spot_img
Home Business New Delhi : पीयूष गोयल की अध्यक्षता में मंगलवार को व्यापार बोर्ड...

New Delhi : पीयूष गोयल की अध्यक्षता में मंगलवार को व्यापार बोर्ड निर्यात बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करेगा

0
111

नई दिल्‍ली : (New Delhi) केंद्रीय वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की (Union Commerce and Industry Minister Piyush Goyal) अध्यक्षता में मंगलवार को व्यापार बोर्ड (बीओटी) की बैठक होगी। इस बैठक में अमेरिका के लगाए गए भारी-भरकम टैरिफ के बीच भारत के निर्यात को बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की जाएगी।

केंद्रीय वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में बोर्ड ऑफ ट्रेड एक्सपोर्ट को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए बैठक करेगा। प्राप्‍त सूचना के मुताबिक इस बैठक में एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के प्रतिनिधि, दूसरे पार्टिसिपेंट्स के साथ, एक्सपोर्ट सेक्टर पर अपने विचार पेश करेंगे।

व्यापार बोर्ड की 25 नवंबर को होने जा रही यह बैठक इसलिए जरूरी है क्योंकि अक्टूबर में देश का निर्यात अमेरिका के ज्‍यादा टैरिफ के असर से 11.8 फीसदी फिसल कर 34.38 अरब डॉलर (country’s exports in October fell 11.8% to $34.38 billion due to the impact of higher US tariffs) रह गया है, जबकि व्यापार घाटा बढ़कर 41.68 अरब डॉलर के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया, जिसका मुख्य कारण सोने के आयात में उछाल था।

उल्‍लेखनीय है कि केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री की अध्यक्षता वाले इस बोर्ड में विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि तथा सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होते हैं।