spot_img

New Delhi : हरियाणा के नूंह में सांप्रदायिक तनाव पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई पर विचार करने को तैयार

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की रैलियों को दिल्ली-एनसीआर में रोक की मांग
नई दिल्ली: (New Delhi)
हरियाणा के नूंह में सांप्रदायिक तनाव के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की रैलियों को दिल्ली-एनसीआर में रोक की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है। चीफ जस्टिस ने कहा कि तय प्रक्रिया के मुताबिक रजिस्ट्री को ई-मेल पर भेजें। सुनवाई पर विचार किया जाएगा।

इस याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग करते हुए वकील चंद्र उदय सिंह ने जस्टिस अनिरुद्ध बोस की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष मेंशन किया। चंद्र उदय सिंह ने जस्टिस अनिरुद्ध बोस की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष इसलिए मेंशन किया, क्योंकि चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ धारा 370 पर सुनवाई कर रही संविधान बेंच की अध्यक्षता कर रहे हैं।

मेशनिंग के बाद जस्टिस अनिरुद्ध बोस ने कहा कि हमें ये पता लगाने दीजिए कि क्या चीफ जस्टिस ने मुझे मेंशनिंग सुनने के लिए अधिकृत किया है। जस्टिस अनिरुद्ध बोस ने कहा कि वे चीफ जस्टिस से सूचना मिलने के बाद चंद्र उदय सिंह की मेंशनिंग पर विचार करेंगे।बाद में चंद्र उदय सिंह ने चीफ जस्टिस के सामने रखने की कोशिश की। चीफ जस्टिस ने कहा कि तय प्रक्रिया के मुताबिक रजिस्ट्री को ई-मेल पर भेजें। सुनवाई पर विचार किया जाएगा।

Islamabad : पीओके में पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सभी सैन्यकर्मियों की मौत

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) (Pakistan-occupied Kashmir) के मुजफ्फराबाद क्षेत्र में बुधवार को पाकिस्तानी सेना के हेलिकॉप्टर एमआई-17 के दुर्घटनाग्रस्त...

Explore our articles