spot_img

New Delhi: वैश्विक सपोर्ट से उछला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी

नई दिल्ली:(New Delhi) मजबूत ग्लोबल संकेतों के सपोर्ट से घरेलू शेयर बाजार (domestic stock market) में भी आज तेजी का माहौल बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी की चाल में मामूली उठा पटक होता हुआ भी नजर आया। लेकिन ये दोनों सूचकांक लगातार हरे निशान में ही बने रहे। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.50 प्रतिशत और निफ्टी 0.28 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के शेयर 2.11 प्रतिशत से लेकर 1.77 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर अपोलो हॉस्पिटल, एचसीएल टेक्नोलॉजी, श्रीराम फाइनेंस, एचडीएफसी लाइफ और बजाज ऑटो के शेयर 7.69 प्रतिशत से लेकर 1.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,149 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,276 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 873 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 24 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 6 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 29 शेयर हरे निशान में और 21 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 252.59 अंक की मजबूती के साथ 73,982.75 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक 470 अंक से अधिक उछल कर 74,204.30 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद मुनाफावसूली का दबाव बनने के कारण इसमें गिरावट आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 371.95 अंक की मजबूती के साथ 74,102.11 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी आज 55.60 की मजबूती के साथ 22,475.55 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने के कारण ये सूचकांक 110 अंक से भी अधिक उछल कर 22,532.50 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन इसके बाद बिकवाली का दबाव बनने पर इस सूचकांक ने 22,441.90 तक गोता भी लगा दिया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 62.05 अंक की मजबूती के साथ 22,482 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 609.28 अंक यानी 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,730.16 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 150.40 अंक यानी 0.67 प्रतिशत फिसल कर 22,419.95 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

New Delhi : व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव (India-Nepal Trade Festival) का दूसरा संस्करण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधाानी नई दिल्ली (national capital, New Delhi)...

Explore our articles