spot_img
Home business-mr BUSINESS New Delhi : हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 56 अंक...

New Delhi : हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 56 अंक उछला

0
95
New Delhi: Stock Market Opens in the Green; Sensex Jumps 56 Points

नई दिल्ली : (New Delhi) हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार (domestic stock market) हरे निशान पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 100 अंकों से अधिक की बढ़त दिखी और निफ्टी 24,350 के पार चला गया। हालांकि, उसके बाद बिकवाली के दबाव से शेयर बाजार में नरमी नजर आने लगी। शुरुआती कारोबार में ट्रेंट और एसबीआई के शेयर शीर्ष लाभ में रहे।

फिलहाल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) (BSE) का सेंसेक्स 55.95 अंक यानी 0.072 फीसदी की उछाल के साथ 78,014.48 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) (NSE) का निफ्टी 35.60 यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 24,366.55 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है।

ऑटो और मेटल सेक्टक मार्केट (Auto and Metal sectors) को ऊपर लाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन एफएमसीजी, प्राइवेट बैंक और रियल्टी सेक्टर मार्केट पर दबाव बनाने की कोशिश में है। आज के कारोबार में आईटी, ऑटो और मीडिया के शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले बुधवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 941 अंक की तेजी के साथ 77,959 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 298 अंक की तेजी रही, जो 24,331 के स्तर पर बंद हुआ था।