spot_img

New Delhi: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 120 अंक लुढ़का

नई दिल्ली:(New Delhi) वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 120.16 अंक यानी 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 65,674.56 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 19.30 अंक यानी 0.098 फीसदी लुढ़ककर 19,712.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव का रुख है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट और 12 में तेजी देखने को मिल रही है। इससे पहले आज सेंसेक्स सात अंक की गिरावट के साथ 65,787 के स्तर पर खुला। निफ्टी 19,731 के स्तर पर खुला।

उल्लेखनीय है कि इससे पिछले हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 187 अंकों की गिरावट के साथ 65,794 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी भी 33 अंकों की गिरावट के साथ 19,731 के स्तर पर बंद हुआ था।

Bhopal : बोर्ड छात्रों को बड़ी राहत: 10वीं-12वीं के लिए ‘सेकंड चांस’ एग्जाम

भोपाल : (Bhopal) मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार (leadership of Mohan Yadav, the Madhya Pradesh government) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के...

Explore our articles