spot_img

New Delhi : अपनी गिरफ्तारी को गैर कानूनी बताते हुए संजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

नई दिल्ली: (New Delhi) शराब घोटाला मामले में अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। संजय सिंह ने अपनी गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताते हुए याचिका दायर की है।
4 अक्टूबर को संजय सिंह की गिरफ्तारी हुई थी। 20 अक्टूबर को दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज की थी। हाई कोर्ट ने कहा था कि कानून के आधार पर ही गिरफ्तारी हुई है। जांच एजेंसी पर राजनीति के आधार पर काम करने का आरोप नहीं लगाया जा सकता।

हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से पेश एएसजी एसवी राजू ने संजय सिंह की याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि जांच-पड़ताल के बाद ही कानूनी प्रक्रिया के तहत संजय सिंह की गिरफ्तारी हुई है। जांच के दौरान ये खुलासा हुआ कि संजय सिंह भी दिल्ली आबकारी घोटाले की साजिश का हिस्सा थे। संजय सिंह दिनेश अरोड़ा और अमित अरोड़ा के करीबी थे और संजय सिंह ने दो करोड़ रुपये लिये थे।

Explore our articles