Home latest New Delhi: राष्ट्रपति आज दिव्यांगजन अंतरराष्ट्रीय दिवस पर राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी

New Delhi: राष्ट्रपति आज दिव्यांगजन अंतरराष्ट्रीय दिवस पर राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी

0
411

नई दिल्ली: (New Delhi) दिव्यांगजन अंतरराष्ट्रीय दिवस पर आज (Sunday) राष्ट्रीय राजधानी के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विभिन्न श्रेणी (President Draupadi Murmu Various Category) के राष्ट्रीय पुरस्कारों का वितरण करेंगी। वो केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस समारोह की मुख्य अतिथि होंगी।

पीआईबी की विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ऐसे उत्कृष्ट दिव्यांगजनों, व्यक्तियों और संगठनों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी, जो दिव्यांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण के लिए काम कर रहे हैं। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार समारोह की अध्यक्षता करेंगे। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले, ए. नारायणस्वामी और प्रतिमा भौमिक भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगी।