spot_img

New Delhi : ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

New Delhi: Positive Signals from Global Markets; Bullish Trend in Asia as Well

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया में जारी तनाव खत्म करने के लिए अमेरिका और ईरान के एक अस्थाई समझौते के काफी करीब पहुंचने की खबर से आज ग्लोबल मार्केट (Global markets) से पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। इसके विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है।

अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी का रुख बना रहा। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 0.05 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 50,668.97 अंक के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.58 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,563.63 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 242.74 अंक यानी 0.91 प्रतिशत उछल कर 26,917.47 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.05 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 50,695.35 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार (European markets) में पिछले सत्र के दौरान बिकवाली का दबाव बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.76 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 10,425.96 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.23 प्रतिशत टूट कर 8,188.87 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स (DAX Index) 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,092.25 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से आठ के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बना हुआ है। एशियाई बाजार में से इकलौता शंघाई कंपोजिट इंडेक्स (Shanghai Composite Index) 0.37 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,083.62 अंक के स्तर तक गिर गया है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,949 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स (Straits Times Index) 0.94 प्रतिशत की मजबूती के साथ 5,036.02 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। कोस्पी इंडेक्स ने आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 230.25 अंक 2.81 प्रतिशत उछल कर 8,415.54 अंक के स्तर पर आ गया है।

इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स (Taiwan Weighted Index) 1,151.63 अंक यानी 2.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 44,788.07 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा निक्केई इंडेक्स 1,619.88 अंक यानी 2.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 66,313 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स (Jakarta Composite Index) 1.37 प्रतिशत की मजबूती के साथ 6,214.06 अंक के स्तर पर, हैंग सेंग इंडेक्स 265.84 अंक यानी 1.05 प्रतिशत की छलांग लगा कर 25,272 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.60 प्रतिशत उछल कर 1,578.41 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Explore our articles