spot_img

New Delhi : इंडिगो को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में 2,536.9 करोड़ रुपये का घाटा

New Delhi: IndiGo Reports Net Loss of ₹2,536.9 Crore in Q4 of FY 2025-26

नई दिल्ली : (New Delhi) देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो (country’s largest airline, IndiGo) ने वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च (चौथी तिमाही) के नतीजे का ऐलान कर दिया है। 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही में इंडिगो को 2,536.9 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में एयरलाइन को 3,067.5 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

कंपनी के शुक्रवार को बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में चुनौतीपूर्ण परिचालन परिस्थितियों, रुपये की विनिमय दर में तेज गिरावट और अन्य कारणों से 2,536.9 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। इंडिगो ने बताया कि जनवरी-मार्च तिमाही में उसकी कुल आय तीन फीसदी से अधिक बढ़कर 23,830.7 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 23,097.5 करोड़ रुपये थी। एयरलाइन ने कहा कि रुपये में तेज गिरावट, श्रम कानूनों में बदलाव और चुनौतीपूर्ण परिचालन माहौल के कारण परिचालन लाभ पर असर पड़ा, जिससे कंपनी को जनवरी-मार्च तिमाही में घाटा हुआ।

इंडिगो के प्रबंध निदेशक राहुल भाटिया (IndiGo’s Managing Director, Rahul Bhatia) ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 कंपनी के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण परिचालन परिस्थितियों वाला वर्ष रहा, जिससे उसकी लाभप्रदता पर बड़ा असर पड़ा। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान हमारी क्षमता 9.5 फीसदी बढ़ी, जिससे कंपनी की कुल आय में छह फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई है। भाटिया ने कहा कि विदेशी मुद्रा उतार-चढ़ाव और असाधारण मदों के प्रभाव को छोड़ दें, तो इंडिगो ने 75 अरब रुपये का लाभ कमाया है। मार्च में एयरलाइन की घरेलू बाजार हिस्सेदारी 63.3 फीसदी रही।

Mumbai : डॉ. सोनामणि जयंत ने रचा इतिहास

मुंबई विश्वविद्यालय में नाट्यकला विषय की पहली पीएचडीमुंबई : (Mumbai) मुंबई विश्वविद्यालय (University of Mumbai) के इतिहास में पहली बार नाट्यकला विषय में पीएचडी...

Explore our articles