Home latest New Delhi: गृह मंत्रालय का वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में...

New Delhi: गृह मंत्रालय का वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरित करने वाला : प्रधानमंत्री

0
580

नई दिल्ली:(New Delhi) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर बताया कि गृह मंत्रालय के ”अखिल भारतीय वृक्षारोपण अभियान” के तहत 4 करोड़वां पौधा लगाया गया है। शाह ने इस अभियान को पर्यावरण की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए सभी सीएपीएफ को भी बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने शनिवार को शाह की इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ”शानदार उपलब्धि! पर्यावरण और प्रकृति के संरक्षण की दिशा में गृह मंत्रालय का यह वृक्षारोपण अभियान हर किसी को प्रेरित करने वाला है।”