spot_img

New Delhi : पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्‍चा तेल 78 डॉलर प्रति बैरल के करीब

नई दिल्‍ली : (New Delhi) अंतरराष्‍ट्रीय बाजार (international market) में कच्‍चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। ब्रेंट क्रूड 78 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 75 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है।

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में हफ्ते के दूसरे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.09 डॉलर यानी 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 77.43 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.54 डॉलर यानी 0.73 फीसदी फिसलकर 74.09 यूएस डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये, डीजल 89.97 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये, डीजल 91.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।

New Delhi : भाजपा ने गुजरात के लोगों पर खरगे की टिप्पणियों की निंदा की

नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (BJP) ने गुजरात के निवासियों के बारे में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...

Explore our articles