spot_img

New Delhi: पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 83 डॉलर प्रति बैरल के करीब

नई दिल्ली:(New Delhi) अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव थमता नजर नहीं आ रहा। ब्रेंट क्रूड 83 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 79 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल-डीजल के मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के तीसरे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.35 डॉलर यानी 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 82.81 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 0.28 डॉलर यानी 0.36 फीसदी लुढ़ककर 78.10 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles