spot_img

New Delhi: पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 79 डॉलर प्रति बैरल के करीब

नई दिल्ली:(New Delhi) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत (price of crude oil) में उतार-चढ़ाव थम नहीं रहा। ब्रेंट क्रूड 79 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 75 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 90.08 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन ब्रेंड क्रूड 0.54 डॉलर यानी 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ 78.56 डॉलर प्रति बैरल पर है। वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 0.67 डॉलर यानी 0.90 फीसदी लुढ़कर 73.41 डॉलर प्रति बैरल पर टिका है।

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles