spot_img

Kolkata: बंगाल में हल्की ठंड बरकरार, पारा लुढ़का

कोलकाता: (Kolkata) महानगर कोलकाता सहित पूरे बंगाल में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग (metropolitan Kolkata) की ओर से शनिवार को जारी बयान बताया गया है कि तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। कोलकाता में न्यूनतम तापमान सामान्य 14.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से चार डिग्री कम है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह से तापमान में हल्की कमी दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने बताया है कि इस हफ्ते बाद तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में हालांकि अभी भी तापमान 10 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। इसके कारण ठंड बढ़ गई है।

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles