spot_img

New Delhi: पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 78 डॉलर प्रति बैरल के करीब

नई दिल्ली:(New Delhi) अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड का भाव घट कर 78 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 73 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं की है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इसी तरह कोलकाता में पेट्रोल का भाव 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के पांचवें दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.35 डॉलर यानी 0.45 फीसदी की बढ़त के साथ 77.50 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.27 डॉलर यानी 0.38 फीसदी की उछाल के साथ 72.04 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

Dhaka : बांग्लादेश में ढाका-टांगाइल-जमुना ब्रिज हाइवे पर रात से लगा है 47 किमी लंबा जाम

ढाका : (Dhaka) बांग्लादेश में ढाका-टांगाइल-जमुना ब्रिज हाइवे (Dhaka-Tangail-Jamuna Bridge Highway in Bangladesh) पर रात से 47 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। पुलिस...

Explore our articles