
कोलकाता : (Kolkata) कोलकाता नगर निगम (Kolkata Municipal Corporation) ने अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) से जुड़ी एक कंपनी लिप्स एंड बाउंड्स (Lips & Bounds) के नाम पर दर्ज इमारत की ‘एलीवेशन कॉपी’ (‘elevation copy’) मांगी है। दक्षिण कोलकाता के हरिश मुखर्जी रोड स्थित (Harish Mukherjee Road in South Kolkata) इस संपत्ति को लेकर पहले जारी नोटिस के जवाब के साथ यह दस्तावेज जमा करने को कहा गया है।
188ए, हरिश मुखर्जी रोड स्थित ‘शांतिनिकेतन’ (‘Shantiniketan’) नामक यह इमारत लीप्स एंड बाउंड्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर पंजीकृत है। हालांकि, इसे अभिषेक बनर्जी के आवास के तौर पर इस्तेमाल किए जाने की जानकारी सामने आई है। यह भवन ममता बनर्जी के आवास के नजदीक स्थित है।
नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि केवल साधारण जवाब पर्याप्त नहीं होगा। नोटिस के जवाब के साथ भवन की ‘एलीवेशन कॉपी’ भी संलग्न करनी होगी, ताकि दावों का सत्यापन किया जा सके। साथ ही भवन की मूल संरचना में किए गए बदलाव और अतिरिक्त निर्माण को भी उस दस्तावेज में ग्राफिक रूप से दिखाना होगा।
‘एलीवेशन कॉपी’ आमतौर पर भवन निर्माण में उपयोग होने वाला वास्तु चित्र होता है। इसमें इमारत के बाहरी हिस्से, दीवारें, खिड़कियां, दरवाजे, छत और अन्य संरचनात्मक विवरण दो-आयामी स्वरूप में दर्शाए जाते हैं।
सूत्रों के अनुसार, केएमसी ने अभिषेक बनर्जी के स्वामित्व या सह-स्वामित्व वाली कुल 17 संपत्तियों को नोटिस (total of 17 properties) भेजा है। ‘शांतिनिकेतन’ की तरह अन्य संपत्तियों के मामलों में भी जवाब के साथ एलीवेशन कॉपी जमा करनी होगी।
जानकारी के मुताबिक, भवन निर्माण की डिजाइन मंजूरी लेते समय निर्माण स्थल का नक्शा या स्केच आवेदन के साथ जमा करना अनिवार्य होता है। यह प्रावधान कोलकाता नगर निगम भवन नियम 2009 के तहत लागू है।
उल्लेखनीय है कि अभिषेक बनर्जी की 17 संपत्तियां संदेह के दायरे में हैं। नगर निगम लगातार उनके दस्तावेजों की जांच में जुटा हुआ है। उन्हें लगातार तीन नोटिस जारी किए जा चुके हैं।


