
नई दिल्ली : (New Delhi) ईरान जंग के बीच कंप्रेस्ड नेचुरल गैस यानी CNG (Compressed Natural Gas) के दाम पिछले दो हफ्तों के भीतर चौथी बार बढ़ गए हैं। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (Indraprastha Gas Limited) (IGL) ने आज मंगलवार 26 मई को CNG ₹2 प्रति किलोग्राम महंगी कर दी है। दिल्ली-NCR सहित (Delhi-NCR) कई शहरों में ये दाम बढ़ाए गए हैं। तेल कंपनियों ने 25 मई को पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा कर दिया। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत ₹102.12 और डीजल की कीमत ₹95.20 हो गई है।


