spot_img

New Delhi : इतिहास की किताबों से ताजमहल के निर्माण पर ‘गलत तथ्य’ हटाने की मांग को लेकर हाई कोर्ट में याचिका

नई दिल्ली : दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर कर स्कूलों और कॉलेजों में इतिहास की किताबों से शाहजहां के ताजमहल के निर्माण से संबंधित कथित ऐतिहासिक तथ्यों को हटाने की मांग की गई है। हाई कोर्ट इस याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा।

याचिका हिन्दू सेना के अध्यक्ष सुरजीत सिंह यादव ने दायर की है। याचिकाकर्ता की ओर से वकील शशिरंजन कुमार सिंह और महेश कुमार ने याचिका में कहा है कि ताजमहल राजा मानसिंह का महल था, जिसका जीर्णोद्धार मुगल बादशाह शाहजहां ने करवाया था। याचिका में मांग की गई है कि आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया को इसकी जांच करने का दिशानिर्देश जारी किए जाएं और लोगों को इतिहास की सही जानकारी दी जा सके।

याचिका में कहा गया है कि याचिकाकर्ता ने इसका पता लगाने के लिए कई पुस्तकों का सहारा लिया। एक पुस्तक में उल्लेख किया गया है कि आलिया बेगम शाहजहां की पत्नी थी। उस पुस्तक में मुमताज महल का पत्नी के रूप में कोई जिक्र नहीं है। याचिका में मांग की गई है और केंद्र सरकार, भारतीय अभिलेखागार और उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देश दिया जाए कि इतिहास की किताबों में सही तथ्य डाला जाए।

Explore our articles