spot_img

New Delhi : जनता को पसंद है डबल इंजन की सरकार : अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Minister Anurag Thakur) ने कहा कि देश की जनता को प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा है। चुनावी राज्यों ने दिखा दिया है कि गारंटी केवल प्रधानमंत्री मोदी की चलती है और जनता को डबल इंजन की सरकार पसंद है। प्रधानमंत्री मोदी के लिए युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों का हित सर्वोपरि है।ठाकुर ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की गारंटियां फेल हो गई हैं। छत्तीसगढ़ और राजस्थान की कांग्रेस सरकार को जनता ने नकार दिया है। अब जो लोग विदेश यात्रा पर छुट्टी मनाने जाते थे, वह लंबी छुट्टी पर जा सकते हैं।

ठाकुर ने कहा कि विपक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी पर जितने कीचड़ उछाले हैं, उतना ही कमल निखर कर सामने आया है। विपक्ष ने विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी को नीचा दिखाने का प्रयास किया। उन्हें गालियां दीं लेकिन जनता ने प्रधानमंत्री के विकास मॉडल को स्वीकार किया। विपक्ष जाति पर राजनीति करना चाह रही थी लेकिन जनता ने उसे नकार दिया।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles