spot_img

New Delhi : संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 11 अगस्त तक

नई दिल्ली: (New Delhi) संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से आरंभ होकर 11 अगस्त तक चलेगा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

सत्र की घोषणा करते हुए उन्होंने राजनीतिक दलों से सदन के भीतर उत्पादक चर्चा करने का आह्वान किया। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि सत्र में कुल 23 दिन होंगे और 17 बैठकें होंगी।माना जा रहा है कि इसी संसद सत्र के दौरान सदन की बैठक नव निर्मित संसद में हो सकती है।

पिछली बार की तरह इस सत्र के भी हंगामेदार रहने के आसार हैं। विपक्ष जहां एकजुटता दर्शा रहा है, वहीं सरकार समान नागरिक संहिता के मुद्दे को आगे ले जा रही है। दिल्ली में अधिकारियों की नियुक्ति और तबादले से सम्बन्धित विधेयक भी संसद में पेश किया जाएगा।

Explore our articles