spot_img
Home Election Update New Delhi : लोकसभा चुनाव : पांचवें चरण में 49 सीटों पर...

New Delhi : लोकसभा चुनाव : पांचवें चरण में 49 सीटों पर 57.41 प्रतिशत मतदान, बंगाल में सबसे अधिक 73 प्रतिशत

0
326

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को छह राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों पर कुल 57.41 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसमें पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 73 प्रतिशत, जबकि सबसे कम महाराष्ट्र में 48.88 प्रतिशत मतदान हुआ।

चुनाव आयोग के अनुसार, बिहार में 52.55 प्रतिशत, जम्मू-कश्मीर में 54.21 प्रतिशत, झारखंड में 63 प्रतिशत, लद्दाख में 67.15 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 48.88 प्रतिशत, ओडिशा में 60.72 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 57.64 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 73 प्रतिशत मतदान हुआ।

इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की सात, ओडिशा की पांच, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, जम्मू-कश्मीर की एक, लद्दाख की एक सीट शामिल हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार, आज ओडिशा विधानसभा की 35 विधानसभा सीटों पर कुल 60.70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

पांचवें चरण का मतदान समाप्त होने के साथ ही तमाम उम्मीदवारों की किस्तम ईवीएम में कैद हो गई। इन दिग्गजों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, राजीव प्रताप रुडी, उज्जवल निकम, करण भूषण सिंह, चिराग पासवान, उमर अब्दुल्ला और रोहिणी आचार्या हैं।