spot_img
Home entertainment Mumbai : रणवीर और दीपिका वोट करने पहुंचे, लोगों की भीड़ उमड़...

Mumbai : रणवीर और दीपिका वोट करने पहुंचे, लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी

0
199

मुंबई : रणवीर और दीपिका दोनों ने मुंबई में मतदान किया। उनके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। रणवीर और दीपिका सफेद शर्ट और डेनिम पैंट में वोट करने पहुंचे। इस बार दोनों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दीपिका पादुकोण का बेबी बंप देखा जा सकता है। दीपिका और रणबीर के ये वीडियो कई पैपराजी अकाउंट से शेयर किए गए हैं।

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली हैं। शूटिंग खत्म करने के बाद एक्ट्रेस फिलहाल आराम कर रही हैं। इसमें देखा गया कि वह वोट देने के लिए घर से निकलीं। सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चाएं भी जोरों पर थीं कि दीपिका और रणवीर सरोगेसी के जरिए बच्चे का स्वागत करेंगे लेकिन दीपिका का यह वीडियो सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि वह अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने माता-पिता बनने की खुशखबरी 29 फरवरी, 2023 को सोशल मीडिया पर पोस्ट की। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने ”सितंबर 2024” लिखा। पोस्ट में उनका और रणवीर का नाम था। इस पोस्ट में बच्चों के कपड़े और खिलौनों की तस्वीरें हैं। रणवीर और दीपिका दोनों शादी के छह साल बाद माता-पिता बनने जा रहे हैं। दोनों सितंबर, 2024 में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे।

दीपिका पादुकोण के काम की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में थे। वहीं, रणवीर सिंह के काम की बात करें तो वह आखिरी बार 2023 में फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आए थे। फिलहाल रणवीर अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। दीपिका ने अपनी फिल्मों की शूटिंग पूरी कर ली है।