spot_img

New Delhi : जदयू के संस्थापक सदस्य प्रमोद सिंह चंद्रवंशी हुए भाजपा में शामिल

नई दिल्ली: (New Delhi) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले जदयू के पूर्व नेता प्रमोद सिंह चंद्रवंशी भाजपा में शामिल हो गए।सोमवार को भाजपा मुख्यालय में बिहार प्रभारी विनोद तावडे़ ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।नीतीश कुमार के बेहद करीबी रहे प्रमोद चंद्रवंशी तीन बार जेडीयू से विधान सभा का चुनाव लड़ चुके हैं। चंद्रवंशी ने जदयू में 32 वर्षों तक सेवा दी। वे बिहार के अति पिछड़ा आयोग के सदस्य भी रहे हैं।

Explore our articles