spot_img

New Delhi : इरेडा का मुनाफा 77 फीसदी की उछाल के साथ 355 करोड़ रुपये पर

वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में 355 करोड़ रुपये का मुनाफा
नई दिल्ली: (New Delhi)
सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (Indian Renewable Energy Development Agency Limited) (इरेडा) ने वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है।अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 77 फीसदी उछलकर 355.54 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 200.75 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी ने शनिवार को जारी बयान में बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में उसका मुनाफा 77 फीसदी उछलकर 355.54 करोड़ रुपये रहा। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी बढ़कर 1,253.19 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 868.97 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने बताया कि इस दौरान उसका व्यय 867.05 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 634.27 करोड़ रुपये रहा था।

उल्लेखनीय है कि इरेडा नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के तहत आने वाली एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) है। यह कंपनी ऊर्जा और ऊर्जा दक्षता यानी संरक्षण के नए और नवीकरणीय स्रोतों से संबंधित परियोजनाओं की स्थापना के लिए वित्तीय सहायता देने एवं विकसित करने और विस्तार करने में लगी है। इसकी स्थापना 11 मार्च, 1987 को हुई थी।

Explore our articles