spot_img

New Delhi : उज्बेकिस्तान के खिलाफ दो अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैचों के लिए भारतीय महिला फुटबॉल टीम घोषित

नई दिल्ली :(New Delhi) उज्बेकिस्तान के खिलाफ दो अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैचों के लिए सोमवार को 23 सदस्यीय भारतीय सीनियर महिला टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम वर्तमान में हैदराबाद में डेरा डाले हुए है, जहां वे ताशकंद में दो आगामी मैचों की तैयारी कर रही है, जो 31 मई और 4 जून को खेले जाएंगे।

30 संभावितों के साथ भारतीय टीम ने श्रीनिदी डेक्कन एफसी के घरेलू मैदान, डेक्कन एरेना में दो सप्ताह तक प्रशिक्षण लिया, इसके बाद मुख्य कोच लंगम चाओबा देवी ने 23 की अंतिम टीम घोषित की, जो बुधवार 29 मई को ताशकंद रवाना होगी।

इस साल की शुरुआत में, भारतीय टीम चार देशों के टूर्नामेंट तुर्की महिला कप में कोसोवो से हारकर उपविजेता रही थी, टूर्नामेंट में दो अन्य देश एस्टोनिया और हांगकांग थे।

भारत महिला टीम इस प्रकार है:

गोलकीपर: श्रेया हुडा, मैबाम लिनथोइनगांबी देवी, मोइरांगथेम मोनालिसा देवी।

डिफेंडर: लोइटोंगबम आशालता देवी, संजू, हेमम शिल्की देवी, जूली किशन, अस्तम ओरांव, अरुणा बैग, सोरोखैबम रंजना चानू, वांगखेम लिन्थोइंगंबी देवी।

मिडफील्डर: कार्तिका अंगमुथु, कविया, नाओरेम प्रियंगका देवी, नेहा, संध्या रंगनाथन, संगीता बासफोर, सौम्या गुगुलोथ, अंजू तमांग।

फॉरवर्ड: काजोल डिसूजा, करिश्मा शिरवोइकर, प्यारी ज़ाक्सा, सेर्टो लिंडा कॉम।

मुख्य कोच: लंगम चाओबा देवी।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles