नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) (आईएमडी) ने 3 दिसंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा में भारी वर्षा की संभावना जताई है। इस बाबत ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।आईएमडी ने बुधवार को कहा है कि तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 2 और 3 दिसंबर के बीच अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (115.6 से 204.4 मिमी) होने की संभावना है। इसलिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 30 नवंबर को मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि की भी संभावना जतायी गयी है।


