Home crime news New Delhi : ‘स्पेन’ जाने के लिए 09 लाख में तैयार करवाया...

New Delhi : ‘स्पेन’ जाने के लिए 09 लाख में तैयार करवाया नकली दस्तावेज, आरोपित गिरफ्तार

0
266

नई दिल्ली : (New Delhi) आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने फर्जी वीजा-पासपोर्ट के आधार पर भोलेभाले लोगों को विदेश भेजने का झांसा देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इन सिंडिकेट का पता लगाने और उन पर अंकुश लगाने के लिए दिल्ली पुलिस लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में आईजीआई एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने फर्जी कागजात के जरिए स्पेन जाने वाले एक यात्री को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान जगदीश सिंह के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान उसने बताया कि हरियाणा के रहने वाले एक एजेंट ने मोटी रकम लेकर नकली पासपोर्ट और वीजा बनाया। जिसके जरिए वह दिल्ली से स्पेन के बार्सिलोना जाने के लिए आईजीआई एयरपोर्ट पर पहुंचा था लेकिन कागजात की जांच में उसकी पोल खुल गई और उसे एयरपोर्ट पुलिस ने पकड़ लिया। इमीग्रेशन क्लीयरेंस के दौरान उसके कागजात की जांच की गई तो सिक्योरिटी फीचर फर्जी पाया गया। पुलिस ने इस मामले में उसके खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

डीसीपी एयरपोर्ट ऊषा रंगनानी ने बताया कि स्पेन जाने के लिए उसने अंबाला के रहने वाले एक एजेंट लखबीर सिंह से बात की थी। उसने 9 लाख के बदले पासपोर्ट और वीजा का इंतजाम करने का भरोसा दिया था। उसी के द्वारा दिए गए पासपोर्ट-वीजा के आधार पर वह स्पेन जा रहा था। उसी फर्जी मामले में हरियाणा के अंबाला के रहने वाले एजेंट लखबीर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उसकी तलाश पिछले साल 13 जनवरी को दर्ज एक मामले में थी। यह भोले भाले लोगों को विदेश भेजने के गोरख धंधे में शामिल था।

आरोपित से पूछताछ में पता चला कि उसने 10वीं तक की पढ़ाई की है। जिसके बाद वह प्राइवेट बस में कंडक्टर की नौकरी शुरू की थी। वह बस दिल्ली से शिमला आती जाती थी। इस दौरान उसका संपर्क विदेश भेजने वाले एजेंट से हो गया और फिर वह हरियाणा में लोगों को चिन्हित करके उसे टारगेट करने लगा। कम पैसे का लालच देकर उन्हें विश्वास देता था। इस मामले में एक सख्स को उसने स्पेन भेजने के लिए फर्जीवाड़ा किया था। अब इस मामले में इसके दूसरे साथियों को पुलिस तलाश रही है।