spot_img

Kathmandu : काठमांडू विमानस्थल से एक किलो सोना के साथ भारतीय नागरिक गिरफ्तार

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल पुलिस ने बीती रात को एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक किलो सोने बरामद किया गया है।जानकारी के अनुसार काठमांडू के त्रिभुवन अन्तरराष्ट्रीय विमानस्थल पर यात्रियों की जांच के क्रम में दुबई से आए भारतीय नागरिक 35 वर्षीय शरीफ अहमद को गिरफ्तार किया गया है। अहमद के पास से एक किलो सोना बरामद किया गया है जिसको पिघलाकर अर्ध ठोस रूप में लाया गया था।

एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारी एसएसपी कृष्णहरि शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया अहमद फ्लाई दुबई के विमान से बीती रात को काठमांडू आया था और आज ही भारत जाने की तैयारी में था। पकड़े गए व्यक्ति को कस्टम विभाग में भेज दिया गया है।

Jagdalpur : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में 60 स्कूल भवन जर्जर, मरम्मत के लिए विभाग के पास बजट नहीं

जगदलपुर : (Jagdalpur) छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला (Chhattisgarh's Bastar district) में नए शिक्षा सत्र की शुरुआत से पहले सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति चिंता...

Explore our articles