नई दिल्ली : (New Delhi) प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) (ईडी) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजनक अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister and Aam Aadmi Party national coordinator Arvind Kejriwal) को 8वां समन भेजा है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने केजरीवाल को कथित दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में 4 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है।
इससे पहले ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 7वां समन भेजकर 27 फरवरी को पेश होने को कहा था लेकिन केजरीवाल पेश नहीं हुए। आम आदमी पार्टी ने ईडी के 7वें समन पर कहा था कि चूंकि मामला अभी अदालत में लंबित है, जिसकी सुनवाई 16 मार्च होने वाली है। ऐसे में ईडी रोज समन भेजने के बजाय कोर्ट के फैसले का इंतजार करें।


