spot_img

New Delhi : कच्‍चा तेल 79 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर

नई दिल्‍ली : (New Delhi) अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमत में उतार- चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का मूल्य 79 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 75 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। देश में आज पेट्रोल-डीजल की कीमत पूर्ववत है।

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.12 डॉलर यानी 0.15 फीसदी की बढ़कर के साथ 78.77 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.18 डॉलर यानी 0.24 फीसदी की उछाल के साथ 74.67 यूएस डॉलर प्रति बैरल पर स्थि‍र है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये, डीजल 89.97 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये, डीजल 91.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर की दर से उपलब्ध है।

New Delhi : सिटी यूनियन बैंक हर तीन शेयर पर देगा एक बोनस शेयर, 12 जून है रिकॉर्ड डेट

नई दिल्ली : (New Delhi) सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank) ने अपने शेयर होल्डर्स को बोनस शेयर देने के लिए रिकॉर्ड डेट का...

Explore our articles