
नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्र सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जानकीरमन (Reserve Bank of India (RBI) Deputy Governor Swaminathan Janakiraman) का कार्यकाल दो वर्षों के लिए बढ़ा दिया है। स्वामीनाथन का सेवा विस्तार 26 जून, 2026 से प्रभावी होगा।
आरबीआई ने जारी बयान में कहा कि केंद्र सरकार ने स्वामीनाथन जानकीरमन को 26 जून, 2026 (June 26, 2026) से प्रभावी रूप से 2 साल की अवधि के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, फिर से डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है।
स्वामीनाथन जानकीरमन को जून 2023 में तीन वर्षो के कार्यकाल के लिए आरबीआई का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया था।


