
नगांव (असम) : (Nagaon (Assam) असम के नगांव जिले के बेबेजिया (Bebejia area of Nagaon district, Assam) क्षेत्र की एक उच्चशिक्षित असमिया युवती ने एक युवक पर विवाहिता होने की बात छिपाकर उससे शादी करने और बाद में शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। स्थानीय स्तर पर इस मामले को ‘लव जिहाद’ से जोड़कर देखा जा रहा है।
आरोप के अनुसार, युवती का चलचली क्षेत्र के निवासी आश्वादुल इस्लाम नामक (Ashwadul Islam, a resident of the Chalchali area) युवक के साथ प्रेम संबंध था। युवती का कहना है कि आश्वादुल ने स्वयं को अविवाहित बताकर उससे विवाह किया।
बाद में युवती को पता चला कि आश्वादुल पहले से विवाहित है और एक बच्चे का पिता भी है। इस खुलासे के बाद दोनों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। युवती का आरोप है कि विवाह के बाद से ही उसके साथ शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना की जाती रही।
घटना को लेकर क्षेत्र में व्यापक चर्चा है। कुछ स्थानीय संगठनों और लोगों ने इसे लव जिहाद (‘Love Jihad’) का मामला बताते हुए जांचकर और दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।


