spot_img

New Delhi: कच्चा तेल 85 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर

नई दिल्ली: (New Delhi) अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का मूल्य 85 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 81 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल के मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया है।

पहले दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.23 डॉलर यानी 0.27 फीसदी की उछाल के साथ 84.21 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 0.10 डॉलर यानी 0.12 फीसदी बढ़कर 80.16 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।

New Delhi : संजय कपूर संपत्ति विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने बोर्ड मीटिंग के एजेंडा पर रोक लगाई

नई दिल्ली : (New Delhi) उच्चतम न्यायालय ने दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर (late industrialist Sanjay Kapoor) की 30 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति विवाद...

Explore our articles