spot_img

New Delhi : कच्‍चा तेल 84 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर

नई दिल्‍ली : (New Delhi) अंतरराष्‍ट्रीय बाजार (international market) में कच्‍चे तेल के मूल्य में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड 84 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 81 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार कर रहा है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों (पीएसयू) ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है।

हफ्ते के पहले दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.46 डॉलर यानी 0.56 फीसदी की उछाल के साथ 83.09 डॉलर प्रति बैरल और वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.45 डॉलर यानी 0.56 फीसदी बढ़कर 80.58 यूएस डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये, डीजल 89.97 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये, डीजल 91.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles