spot_img

New Delhi: कच्चा तेल 78 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली: (New Delhi) अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में कच्चे तेल की कीमत में तेजी का रुख बरकरार है। ब्रेंट क्रूड का भाव उछलकर 78 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 74 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के अंतिम दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड 0.80 डॉलर यानी 1.04 फीसदी की बढ़त के साथ 77.75 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 0.86 डॉलर यानी 1.18 फीसदी उछलकर 73.53 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

Lucknow : पीडीए का आरक्षण लूट रही भाजपा सरकार : अखिलेश

लखनऊ : (Lucknow) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Samajwadi Party National President and former Chief Minister Akhilesh Yadav) ने...

Explore our articles