spot_img

New Delhi: भाजपा ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस को नमन किया, कृतज्ञ राष्ट्र मना रहा है पराक्रम दिवस

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने महान क्रांतिकारी और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाषचंद्र बोस का पुण्य स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया है। कृतज्ञ राष्ट्र आज नेताजी की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मना रहा है।

भाजपा ने आज सुबह एक्स हैंडल पर कहा, ”मां भारती के वीर सपूत, महान देशभक्त, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।” उल्लेखनीय है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम 6ः30 बजे राष्ट्रीय राजधानी के ऐतिहासिक लाल किला पर नौ दिवसीय पराक्रम दिवस और भारत पर्व का भी शुभारंभ करेंगे।

Explore our articles